सीहोर : बिजली कंपनी की मनमानी के विरोध में कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

सीहोर : बिजली कंपनी की मनमानी के विरोध में कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन

  • जिले में हो रही घोषित-अघोषित विद्युत कटौती तत्काल बंद की जाए :  पंकज शर्मा

Sehore-congress-protest
सीहोर। मंगलवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर रवींद्र परमार से मुलाकात कर उन्हें कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बिजली कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से पूरे जिले में की जा रही घोषित-अघोषित बिजली कटौती का विरोध किया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर जिले में बिजली कंपनी द्वारा बहुत ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बारह घंटे से अधिक लाइट काटी जा रही है और शहरी क्षेत्रों में भी जलप्रदाय के समय बिजली कटौती की जा रही है। इस भीषण गर्मी में जनता इस कटौती से बहुत परेशान हो रही है, विशेषकर शहरी क्षेत्र में जलप्रदाय के समय बिजली जाने से इस भीषण जलसंकट के दौर में जनता की हालत खराब हो रही है, लेकिन बिजली कंपनी की मनमानी लगातार जारी है। पंकज शर्मा ने आगे कहा कि पिछले दिनों बिजली कंपनी द्वारा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, लेकिन जनता को स्मार्ट मीटर की नहीं बल्कि स्मार्ट बिजली सप्लाई व्यवस्था की जरूरत है। बिजली कंपनी हर साल प्री मानसून और पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटती है, लेकिन फिर भी जरा से हवा और पानी में बिजली गुल कर दी जाती है, तो फिर ये मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया जाता है। पंकज शर्मा ने अंत में कहा कि सीहोर कलेक्टर बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दें कि वो अकारण की जा रही इस घोषित-अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने का निर्देश बिजली कंपनी के अधिकारियों को दें, ताकि इस भीषण गर्मी और जलसंकट के दौर में जिले की शहरी और ग्रामीण जनता को राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: